बिहार भारत के प्रसिध राज्यों में से एक राज्य है, और बिहार का प्रसिध जिला है नालंदा, और नालंदा प्रसिध है नालंदा विश्वविद्यालय के लिए और राजगीर के लिए. राजगीर का महत्ब इतिहासिक और धार्मिक चीजो से जुड़ा हुआ है. राजगीर को पौराणिक नाम राजगृह था और अब राजगीर के नाम से पुरे विश्व में प्रसिध है. राजगीर पुराने समय में मगध सम्राज्य का राजधानी हुआ करती थी. जिसके बाद ही मौर्य साम्राज्य का उदय हुआ था.
पटना से 100 km दक्षिण पूर्व में पहाडियों और घनी जंगलो के बीच बसा राजगीर ना केवल एक प्रसिध धार्मिक तीर्थ स्थल है बल्कि सुन्दर हेल्थ रिसोर्ट के रूप में भी जाना जाता है. राजगीर हिन्दू, जैन, और बौद्ध तीनो धर्मो के धार्मिक स्थलों के लिए काफी प्रसिध है| खास कर बौद्ध धर्म से इसका बहुत प्राचीन रिश्ता है.
गौतम बुद्ध इसी राजगीर के धरती पर अपने जीवन के कई मह्त्ब्पूर्ण बर्ष यहाँ पर बिता चुके हैं, और यहाँ पर कई महत्ब्पूर्ण उपदेश दुनिया को दिए. यदि आप राजगीर के बारे में और राजगीर में पर्यटन स्थल की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़े.
Table of Contents
राजगीर में पर्यटन स्थल | Rajgir Tourism in hindi
1. विश्व शांति स्तूप- Vishwa Shanti Stupa, Rajgir Tourism in hindi

यह स्तूप नालंद जिला की राजगीर शहर में स्थित है. यह विश्व शांति स्तूप एक मशहूर इतिहासिक स्तम्ब है, जिसे शांति शिवालय के नाम से भी जाना जाता है. यह 400 मीटर की उचाई पर राजगीर पहाड़ी के सबसे उचे बिंदु पर स्थित है. यह शांति स्तूप राजगीर का मशहूर पर्यटक स्थल और आस्था का केंद्र है. यह सफ़ेद संगमरमर के पत्थर से बना है. विश्व शांति स्तूप तक पहुचने के लिए रोप वे (Rope way) का सहारा ले सकते हैं. इसके ऊपर पहुचने के लिए पैदल जाने का भी रास्ता उपलब्ध है.
2. वीरायतन संग्रहालय- Veerayatan Museum, Rajgir Tourism in hindi

वीरायतन संग्रहालय राजगीर का प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जो की 24 जैन तीर्थकरो के बारे में जानकारी प्राप्त करने में इक्षुक है क्युकि इस संग्रहालय में 24 तीर्थकरो के इतिहास के बारे में जानकारी रखी है.
3. सोन भंडार- Sonbhandar, Rajgir Tourism in hindi

सोनभंडार एक गुफ़ा राजगीर का एक इतिहासिक स्थान है. माना जाता है की राजा बिम्बिसार का खजाना यही रखा जाता था. यहाँ पर जैन धर्म की पहली चार तीर्थकरो और भगवान बुद्ध की प्रतिमा देखी जा सकती है.
4. कुण्डलपुर- Kundalpur, Rajgir Tourism in hindi
कुण्डलपुर राजगीर का एक आकर्षित पर्यटन स्थल है. यहाँ भगवान महावीर जी का जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है. यहाँ पर भगवान महावीर की 4.5 फीट की उची एक आकर्षित प्रतिमा है जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है.
5. घोरा कटोरा- Ghora Katora, Rajgir Tourism hindi

घोरा कटोरा राजगीर का सबसे आकर्षित स्थानों में से एक है. यहाँ पर एक झील भी है जिसमे राजगीर के सबसे साफ सुथरे पानी पाई जाती है और यहाँ पिकनिक जैसे गतिबिधियो के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है.
6. पांडु पोखर- Pandu Pokhar, Rajgir Tourism in hindi
पांडु पोखर राजगीर का एक खुबसूरत प्राकृतिक पार्क है जो पर्यटक को ध्यान रखते हुए बनवाया गया है. यह राजगीर के राजहरा पहाडियों की तलहटी में स्थित है. यहाँ पर अपने बच्चे और परिवार के साथ घुमने आ सकते हैं.
7. राजगीर कुण्ड इतिहास – Rajgir Kund History in hindi

राजगीर में गर्म पानी का कुण्ड है. पौराणिक कथाओ के अनुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु ने राजगीर के ब्रह्मकुंड परिसर में एक यज्ञ का आयोजन कराया था. इसी दौरान यहाँ आये देवी-देवताओ को एक ही कुण्ड में स्नान करने से परेशानी होने लगी तभी ब्रह्मा जी ने यहाँ पर 22 कुण्ड और 52 जलधाराओ का निर्माण कराया था.
यह कुण्ड वैभारगिरी पर्वत की सीढियों पर मंदिरों के बीच में स्थति है, यहाँ हर दिन हजारो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. लोगो की ऐसी मान्यता है की इस कुण्ड में स्नान करने से मनुष्य के सरे पाप धुल जाते है और कई बीमारियों से निजात मिलती है. इस कुण्ड का पानी हमेसा गर्म रहता है इसीलिए यहाँ आने वाले पर्यटक सर्दी के मौसम में ही आते हैं.
8. वेणुवन राजगीर- Venuvana, Rajgir Tourism in hindi

राजगीर नालंदा जिला का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो नालंदा 34 km दूर पर स्थित एक प्राचीन शहर है. वेणुवन को राजा बिम्बिसार ने बांस ग्रोव, वेलुवना बौद्ध को अपने निवाश स्थान के लिए दान में दिया था, और आज यही स्थान एक प्रय्टक स्थल है, यहाँ पर एक खुबसूरत सा तलाब और पार्क भी है जो इसका मुख्य आकर्षण है.
9. राजगीर के प्रमुख ग्लास का पुल और जू सफारी- Famous Glass Bridge and Zoo Safari in Rajgir in hindi

दोस्तों किसी विडियो या फिल्म में अपने उचे पर्वत चोटियों के बीच गहरी खायी के ऊपर से गुजरते हुए सीसे का पुल जरुर देखा होगा और ये भी संभव है की सीसे की पुल देखने की आपके मन में भी हसरत जागी होगी, अगर हां तो आपके ये हसरत पूरी हो सकती है और वो भी अपने ही देश भारत के राज्य बिहार में. नालंदा जिले के राजगीर में पहाडियों के बीच सीसे का पुल बना है. वास्तव् में ये पुल नही बल्कि सीसे का बना एक किस्म का छजा है जिसपर खड़े होकर आप ठीक 100 फीट निचे गहरे खाई को निहार सकेगे.
इस पर चलते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे की आप आकाश में चल रहें हो. आपके लिए यह अनुभव वेहद रोमांचकारी हो सकता है. 85 फीट लम्बा और 5 फीट चौरा ये पुल वैवाभ गिरी के दो चोटियों के बीच गहरा खाई के ऊपर बनाया गया है. यह खाई लगभग 250 फीट गहरी है जबकि दोनों पर्वतो के बीच की दुरी लगभग 500 मीटर है. इस Sky walk पर एक साथ 25-30 लोग चल सकते है. इसके फर्श में मजबूत पारदर्शी सीसा लगाया गाय है जिसपर अगर कोई खड़ा हो जाये तो ऐसा महसूस होगा की वो सीधे घाटियों में जा गिरेगा यही पर्यटकों को अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा.
यहाँ हम आपको बता दें की ऐसा Glass Sky Walk विश्व में सबसे पहले चाइना में बनाया गया था जबकि देश के सबसे पहला Glass Sky Walk सिक्किम राज्य के पेल्लिंग में स्थित है. अब राजगीर मेजर सफारी में निर्मित Glass Sky Walk देश का दूसरा तथा बिहार का पहला Sky Walk है. हालाकी जिन लोगो को उचाई से डर लगता है उन्हें Glass Sky Walk करने की अनुमति नि दी जाएगी.
Rajgir Nature Safari राजगीर में वाइल्ड लाइफ जू सफारी से सटे नेचर सफारी का भी लुफ्त उठा सकते है. अगर जू सफारी में खुले में घूमते शेर,बाघ ,भालू आदि जानवर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर तथा एडवेंचर पंसद लोगो के आकर्षण का केंद्र होगा तो वही नेचर सफारी प्राकृतिक दृश्यों के बीच एडवेंचर स्पॉट बनेगा. नेचर सफारी में बिहार दर्शन का स्पॉट बन रहा है.
राजगीर घुमने का सबसे अच्छा समय- Best Time to visit Rajgir in Hindi
राजगीर घुमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनो में माना जाता है, तो आप राजगीर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आसानी से सैर कर सकते हैं.
राजगीर कैसे जाए- How to reach Rajgir in hindi
सड़क द्वारा (By Road)- यदि आप राजगीर की यात्रा सड़क मार्ग द्वारा करते हैं तो हम बता दे बिहार के कई राज्य सड़क के माध्यम से अच्छी तरह जुडी हुई है पटना से 94 km और बोधगया से 72 km दूर पर स्थित है| और दोनों जगहों से बस की सेवा उपलब्ध है.
ट्रेन द्वारा (By Train)- यदि आप राजगीर की यात्रा ट्रेन से करते है तो हम बता दें की राजगीर का अपना रेलवे स्टेशन है जो की अपने आसपास के शहरो से जुडी हुई है और दिल्ली, पटना और कोल्कता जैसे प्रमुख शहरो से ट्रेन उपलब्ध है.
हवाई जहाज द्वारा (By Flight)- यदि आप राजगीर की यात्रा हवाई जहाज से करते है तो हम बता दें की राजगीर की अपनी कोई हवाई अड्डा नही है इसीलिए इसके निकटम हवाई अड्डा है जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा जो पटना में है, और वहा से बस, टैक्सी द्वारा आसानी से राजगीर आ सकते है जो की हवाई अड्डा से राजगीर की दुरी 100 km है.
राजगीर का नक्शा- Rajgir Map
और पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल