Tourist places in Kurukshetra in Hindi- कुरुक्षेत्र यह नाम सुनते ही हमारे ह्रदय में धार्मिक भावनाओ की उत्त्पत्ति होए लगती है. वैदिक काल से कुरुक्षेत्र नाम विस्व विख्यात है. महाभारत के युद्ध से पहले भी कुरुक्षेत्र का नाम प्रचलित था. राजा कुरू कौरवो और पांडवो के पूर्वज थे.
उन्होंने यहाँ कठोर तपस्या की और बागवान शंकर के वैल नंदी, और यमराज के भैसें इस धरती पर हल जोता. इस प्रकार राजा कुरु के नाम से ये स्थान का नाम कुरुक्षेत्र पड़ा.
वर्तमान समय में ये पवित्र स्थान पूजा पाठ और देवी देवताओ का मंदिरों के दर्शन के लिए बहुत प्रसिद्ध है. यदि आप धार्मिक स्थलों में घूमना और उनके इतिहास के बारे में जानने का सौख रखते हैं तो कुरुक्षेत्र की यात्रा जरुर करें.
Table of Contents
कुरुक्षेत्र में पर्यटन स्थल | Tourist Places in Kurukshetra in Hindi
1. कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थल ब्रह्मा सरोवर- Kurukshetra Ke Dharmik Sthal Brahma Sarovar in Hindi

यह कुरुक्षेत्र के थानेसर में स्थित है. कई प्राचीन इतिहास के साथ ये भारत का ही नही बल्कि एशिया का भी सबसे बड़ा और प्राचीन मानव निर्मित जलाशय है. यह सरोवर देवराज इंद्र को अस्तिदान करने भगवान श्री कृष्ण का गोप गोपिकाओं के साथ इस सरोवर में स्नान करना और भगवान ब्रह्मा द्वारा यहाँ यग्य करना आदि कई तरह के इतिहास से सुसज्जित है.
यह काफी प्राचीन और खुबसूरत स्थान है, यहाँ पानी के बीच में भगवान शिव जी का एक मंदिर है. यदि आप कुरुक्षेत्र की यात्रा करते हैं तो सुरुयात यही से करें.
2. गीता उपदेश स्थली- Geeta Birthplace
यह कुरुक्षेत्र से 8 किलोमीटर की दुरी पर ज्योतिसर में स्थित है. यहाँ पर ऐसा कहा जाता है की भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को और समस्त सृष्टी को गीता का ज्ञान यहाँ पर दिए थे.
3. कुरुक्षेत्र का धार्मिक स्थल श्री गीता कुञ्ज नारायण मंदिर- Kurukshetra Ka Dharmik Sthal Sri Geeta Kunj Narayan Temple In Hindi
यह मंदिर ज्योतिसर से ब्रह्मा सरोवर के बीच में ज्योतिसर पंचायत गावं के पास में स्थित है. यह गीता ट्रस्ट द्वारा काफी शानदार मंदिर बनाया गया है. इसके अन्दर बहुत प्यारी मुर्तिया बनाई गयी है जैसे की देखते ही हमें लगता है कब अपने मुह से बोल पड़े.
4. कुरुक्षेत्र में घुमने की जगह कल्पना चावला तारामंडल- Kurukshetra Me Ghumne Ki Jagah Kalpana Chawla Taramandal In Hindi
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मा सरोवर से लगभग 6 किलोमीटर की दुरी पर कल्पना चावला तारामंडल स्थित है. यहाँ पर आपको ब्रहमांड से जुड़े पूरी एक एनिमेटेड फिल्म दिखाई जाती है. यहाँ जाने के लिए आपको टिकट खरीदने होती है.
5. कुरुक्षेत्र के एतिहासिक स्थल भीष्म कुण्ड- Kurukshetra Ke Etihasik Sthal Bhishm Kund In Hindi

यह कुण्ड कुरुक्षेत्र के नारकतारी में स्थित है. यहाँ एक कुण्ड है और इसके साथ ही यहाँ पर पितामह जी का मंदिर है. इसके बारे में ऐसा कहा जाता है की यहाँ पर अर्जुन ने बाण मार कर जमीन से पानी निकाला था और यही पर भीष्म पितामह जी को पिलाया था. ऐसा भी कहते हैं लोग की यहाँ पर भीष्म पितामह बाणों की शय्या यही पर सोये हुए थे और यहाँ से वो महाभारत का युद्ध देखा करते थे. यहाँ पर भीष्म कुण्ड के आलवा माँ भाद्रिकाली मंदिर और भीष्म पितामह जी का मंदिर देखने योग्य है.
6. कुरुक्षेत्र का एतिहासिक स्थल शेख चिली का मकबरा- Kurukshetra Ka Etihasik Sthal Sheikh Chilli Ka Makbara in Hindi

यह बहुत ही शानदार ईमारत है और काफी खूबसूरती के साथ इसे बनाया गया है. इसकी निर्माण की कहानी को अगर हम देखने की कोशिस करें तो काफी स्थापित कला और वारिकी से ध्यान रखते हुए ईटों के प्रयोग से इसे बनाया गया है. इसके ऊपर संगमरमर की डिजाईन बाउंड्री वाल बनाई गयी है. लेकिन इसका निर्माण पूर्ण रूप से छतो का फर्श का ईटों से किया गया है.
7. कुरुक्षेत्र के दर्शानिये स्थल स्थानेश्वर महादेव मंदिर- Kuruskhetra Ke Darshaniye Sthal Sthaneshwar Mahadev Temple In Hindi
ब्रह्मा सरोवर से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर स्थित है. यह मंदिर भी शेख चिली मकबरे के बिलकुल निकट स्थित है. यह मंदिर महादेव शिव के समर्पित है और यह मंदिर कई प्राचीन इतिहास से जुडी हुई है.
8. कुरुक्षेत्र का आकर्षण स्थल देविकूप भद्रकाली मंदिर- Kurukshetra Ka Aakarshan Sthal Devikoop Bhadrakali Temple in Hindi
यहाँ पर माँ भद्रकाली मंदिर देवी काली को समर्पित है. ऐसा कहा जाता है की यहाँ पर माता जी का कोहिनी गिरी थी इसीलिए ये स्थान शक्तिपीठ में शामिल हुआ. ब्रह्मा सरोवर से इसकी दुरी लगभग 3 किलोमीटर है.
9. कुरुक्षेत्र में घुमने लायक जगह पैनोरमा एवं विज्ञानं केंद्र- Kurukshtera Me Ghumne Layak Jagah Panorama and Science Centre In Hindi

पैनोरमा एवं विज्ञानं केंद्र कुरुक्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. यहाँ पर महाभारत की बहुत ही बढियां झांकी बनाई गयी है. इसके साथ ही विज्ञानं के कुछ चमत्कार के बारे में शानदार तरीके से बताया गया है. यहाँ कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर की दायरे में स्थित है.
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

10. कुरुक्षेत्र में घुमने की जगह श्री कृष्ण संग्रहालय- Kurukshetra Me Ghumne Ki Jagah Sri Krishna Museum In Hindi
इस संग्रहालय में भगवान श्री कृष्ण के बारे में समस्त जानकरिया प्रदान की जाती है. उनकी सभी स्वरूपों, अवतारों, कार्यों आदि के बारे में मूर्तियों के माध्यम से बताया जाता है. यह संग्रहालय कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर की दायरे में स्थित है.
कुरुक्षेत्र घुमने का सबसे अच्छा समय- Best time to visit in Kurukshetra in Hindi
कुरुक्षेत्र घुमने का सबसे अच्छा समय सितम्बर से मार्च के बीच का महिना में माना जाता है. इस दौरान ठण्ड होती है और सुखद होती है जिससे पर्यटकों को घुमने में की परेशानी नही होती.
कुरुक्षेत्र कैसे पहुचें- How to reach Kurukshetra in Hindi
सड़क मार्ग द्वारा (By Road)- यदि आप कुरुक्षेत्र की यात्रा सड़क मार्ग द्वारा करते हैं तो हम बता दे की कुरुक्षेत्र के सड़क माध्यम से चंडीगढ़, पटियाला, पानीपत, अमृतसर,और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरो से जुडी हुई है.
ट्रेन द्वारा (By Train)- यदि आप कुरुक्षेत्र की यात्रा ट्रेन द्वारा करते हैं तो हम बता दे की कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन भारत के अन्य मुख्य शहरो से जुडी हुई है.
हवाई जहाज द्वारा (By Flight)- यदि आप कुरुक्षेत्र की यात्रा हवाई जहाज से करते हैं तो हम बता दे की कुरुक्षेत्र का अपना कोई हवाई अड्डा नही है तो आप इसके नजदीकी हवाई अड्डा पहुच सकते हैं जो की चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो कुरुक्षेत्र से 86 किलोमीटर दूर है, और देल्ली हवाई अड्डा है जो 175 किलोमीटर की दुरी पर है.
कुरुक्षेत्र का नक्शा- Kurukshetra Map
और पढ़ें-